फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people reached Vishwanath temple on the first day of the new year, so far more than 2 lakh devotees visited

Varanasi: नए साल के पहले दिन विश्वनाथ धाम में उमड़ी भीड़,शाम तक चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 01 Jan 2023 05:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Jan 2023 05:52 PM IST
सार

नए साल के पहले दिन बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन-पूजन  के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंगला आरती के बाद से ही ठंड के बीच अनवरत कतार लगी है। शाम पांच बजे तक चार लाख श्रद्धालु बाबा दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
people reached Vishwanath temple on the first day of the new year, so far more than 2 lakh devotees visited
बाबा विश्वनाथ धाम में लगी 2 किमी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2023 के पहले दिन आज लोग मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए जा रहे हैं। वाराणसी में भी में आज मंगला आरती के बाद से ही बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नए साल के पहले दिन बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन


शनिवार को मंगला आरती के साथ ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले तो आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर की भोग आरती तक जारी रहा। दोपहर में भोग आरती के लिए कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन मिलता रहा।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। शयन आरती तक यह आंकड़ा करीब छह लाख पहुंचने की उम्मीद है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच देशभर से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

people reached Vishwanath temple on the first day of the new year, so far more than 2 lakh devotees visited
जाम। - फोटो : अमर उजाला

नव वर्ष पर रविवार को वाराणसी शहर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और भदोही, गाजीपुर आने वाली निजी बसें, रोडवेज बसों को शहर की सीमा पर ही रोका जाएगा।

वहीं, शाम पांच बजे के बाद रोडवेज बसें और निजी बसें शहर में आ सकेंगी। गंगा घाट और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर नो व्हीकल जोन होगा। नशे में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों का चालान व सीज की कार्रवाई भी होगी। चार पहिया वाहनों को क्रेन की मदद से ट्रैफिक पुलिस लाइन में खड़ा कराया जाएगा।  यातायात पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाते हुए सख्त हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed