फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People participate in Mahamurkh kavi mela at RP ghat

गड़बड़ मंत्रों से शादी, मंडप में छुट्टा-छुट्टी

Thu, 02 Apr 2015 01:59 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
People participate in Mahamurkh kavi mela at RP ghat

वाराणसी। चटपट शादी और त्वरित तलाक, गर्दभ राग और कजरौटों, मुखौटों से लोगों का सम्मान। यह सब महामूर्ख मेले में हुआ।  मूर्ख दिवस की शाम आयोजित इस मेले का आनंद लेने राजेंद्र प्रसाद घाट पर हजारों की भीड़ उमड़ी। उल्टी-पुल्टी हरकतों को देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

विज्ञापन

रही-सही कसर समारोह में आए कवियों ने पूरी कर दी, जिन्होंने अपने व्यंग्य शब्द बाणों से व्यवस्था के हर पुर्जे की ठोक-ठाक की। कविताओं के केंद्र में इस बार की थीम ‘जन की बात’ रही।
विज्ञापन

चिकित्सक जोड़ी डॉ. मनमोहन श्याम को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दूल्हा बनीं डा. अंजना गुप्ता बारात लेकर पहुंची। दोनों की शादी कराई गई। लंठ पुरोहितों ने मोमबत्ती की रोशनी में ऐसा गड़बड़ मंत्र पढ़ा और नाउन बने साहित्यकार रामगोपाल सराफ ने ऐसा ज्ञान दिया कि विवाह के तत्काल बाद ही तलाक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 छूट्टा-छुट्टी होते ही हर बार की तरह मुरारी यादव ने गर्दभ ध्वनि निकालनी शुरू कर दी। डमरू दल और नगाड़ा बजने लगा। इस भागमभाग हंगामे के बीच कहकहे फूटते रहे। संचालन कर रहे आयोजक संस्था शनिवार को गोष्ठी के अध्यक्ष पं. धर्मशील चतुर्वेदी ठहाकों हंसने की चाह लिए एकत्रित जन समुदाय की हौसला आफजाई करते रहे।
मुख्य अतिथि दीपक मधोक,भारती मधोक,  पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रबंधक विवेक झा, डॉ. अशोक राय को मुखौटा, कजरौटा,  महिलाओं की चोटियां,  झुनझुना देकर सम्मानित किया गया।  
संचालन कर रहे सांड बनारसी ने चुटीले अंदाज में तंज कसा कि ‘सांड़ का निवेदन है मूर्खता करो जी बंधु, मूर्खता है हमारा जन्मसिद्ध अधिकार’ सुनाकर व्यंग्य के कारवां को आगे बढ़ाया।

 कमलेश द्विवेदी, हलचल मिर्जापुरी,  उजबक आजमगढ़ी, राधेश्याम भारती, डॉ.रमेश शर्मा, एस धुरंधर, विकास बौखल, समीर शुक्ला, गज्जे भइया, राम बाबू सिकरवार, झगड़ू भइया, रेयाज बनारसी, श्याम लाल यादव और विजेंद्र मिश्र दमदार आधी रात तक लोगों को कविताओं से गुदगुदाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed