{"_id":"66867304d9f6878032073fda","slug":"people-got-foul-smell-closed-house-dead-body-laborer-was-found-inside-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुर्गंध से चकराया लोगों का सिर, बंद मकान खुला तो अंदर पड़ी थी मजदूर की लाश; 10 साल पहले पत्नी हो गई थी अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुर्गंध से चकराया लोगों का सिर, बंद मकान खुला तो अंदर पड़ी थी मजदूर की लाश; 10 साल पहले पत्नी हो गई थी अलग
Thu, 04 Jul 2024 03:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:32 PM IST
सार
Varanasi News: आजमगढ़ के अतरौलिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, बीते 30 जून को मजदूर को देखा गया था। उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
मजदूर के मकान के बाद मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना के कबीरूद्दीनपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक मजदूर का शव मिला। मकान से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को घर से कमरे निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कबीरूद्दीनपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र गुप्ता (46) मजदूरी कर अपनी अजीविका चलाता था। योगेन्द्र का विवाह बहराइच में हुआ था। विगत 10 वर्षों से योगेन्द्र की पत्नी अपने बच्चे को लेकर अपने मायके में रह रही है। कबीरूद्दीनपुर में योगेन्द्र अकेले रहता था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार 30 जून को गांव के गुन्नू राम के यहां तेरही भोज में योगेंद्र को देखा गया था। उसके बाद से उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। चार दिन बाद जब कमरे से बदबू उठने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
लाश पर भिनभिना रही थीं मक्खियां
ग्रामीणों की सूचना पर मौके थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने कमरे के अंदर सिपाहियों को कुदाया तो पाया कि मजदूर का शव पड़ा था जो बुरी तरह से सड़ चुका था और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थी।
सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह भी पहुंच गए और थानाध्यक्ष ने फोरेंसिंक टीम को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई हैं।
तीनों भाइयों की जमीन नेशनल हाइवे में गई थी। ऐसे में सभी को आठ-आठ लाख रुपए का मुवावजा भी मिला था और दोनों भाईयों ने घर बनवा लिया, पर मृतक ने अपना पूरा घर नहीं बनवाया था। मृतक के साथ काम करने वाले मजदूर भी दो दिन घर पर आए पर दरवाजा न खुलने पर वह वापस चले गए।
गांव के प्रधान सुरजीत कुमार ने बताया कि आस-पास के लोगों ने जब घर से दुर्गंध आने की जानकारी दी तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में तहरीर भी प्राप्त कर रही है।
बोले अधिकारी
अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में एक मजदूर का शव मिला है। जिस कमरे में वह रहता था वह अंदर से बंद था। परिवार के लोग बाहर गए थे। ऐसे में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी।