फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people firing on man who walking with dog after barked police arrested all four people in azamgarh up

यूपी: पालतू कुत्ते के भौंकने के बाद में मनबढ़ों ने युवक पर की फायरिंग, रात में छापेमारी कर चारों को पकड़ा

Thu, 10 Sep 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
people firing on man who walking with dog after barked police arrested all four people in azamgarh up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कुत्ता भौंकने के विवाद में शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरूटोला मोहल्ला निवासी एक युवक पर देर रात बाइक सवार मनबढ़ों ने फायर कर दिया। युवक के कान के बगल से गोली निकल गई और वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

मामूली कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मनबढ़ों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी में जुट गए। देर रात तक चली छापेमारी के बाद पुलिस ने चारों मनबढ़ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल व कारतूस के साथ ही बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के गुरूटोला मोहल्ला निवासी राय अनूप कुमार श्रीवास्तव का पुत्र बुधवार की देर रात घर के पास अपना पालतू कुत्ता टहला रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार युवक मौके पर पहुंचे। पालतू कुत्ता उन्हें देख कर भौंकने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर मनबढ़ युवकों से अनूप के पुत्र की कहासुनी हो गई। इसी दौरान बात बढ़ी और मनबढ़ युवकों ने असलहा निकाल कर उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली युवक के कान के बगल से होकर निकल गई।

इसके बाद मनबढ़ मौके से फरार हो गए। घटना के बाद राय अनूप कुमार श्रीवास्तव ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी और फिर पुलिस ने मनबढ़ों की तलाश शुरू कर दिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने अठवरिया मैदान से चारों मनबढ़ों अमित उपाध्याय उर्फ बाबा पुत्र डॉ. जगदीश उपाध्याय निवासी हरैया, क्षितिज कपूर पुत्र प्रदीप निवासी सदावर्ती, अवनीश यादव पुत्र ज्यूतबंधन निवासी एलवल व अनिमेश सिंह पुत्र सत्यप्रकाश निवासी रैदोपुर नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से पुलिस ने दो बाइक, अमित के पास एक पिस्टल, तीन जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया। घटना के कुछ ही देर बाद मनबढ़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सुधीर सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस की इस सफलता की सराहना किया और कहा कि ऐसे ही सभी थानों की पुलिस अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई शुरू कर दें, तो अपराध का ग्राफ अपने-आप ही नीचे आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed