सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार: वाराणसी में कोरोना टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने की हाथापाई, आधे घंटे तक अफरातफरी
वाराणसी में कई कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर अव्यवस्था की मार है। मंगलवार को कुछ केंद्रों पर बिना पंजीकरण की टीकाकरण सूचना पर हंगामा हुआ था तो बुधवार को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के केंद्र पर हाथापाई तक हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही टोकन सिस्टम बना दिया गया है लेकिन, सही तरीके से निगरानी न होने से इसका पालन भी नहीं हो पा रहा है। बुधवार को तो वाराणसी के चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के लिए लोगों को हाथापाई तक करनी पड़ी।
जहां टोकन सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त दिखा, वही सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार रही। चैनल गेट पर लोगों को टीका लगवाने के लिए मारामारी करनी पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। राजकीय आयुर्वेद कालेज स्थित केंद्र पर करीब 12 बजे टीका लगवाने आए एक युवक ने अंदर पहुंचकर पंजीकरण होने की बात कहते हुए पहले टीका लगाने की बात कही।
कर्मचारियों ने सूची में नाम न होने का हवाला दिया। इस पर पहले तो कहासुनी शुरू हुई बाद में टीकाकरण केंद्र के अंदर ही हाथापाई शुरू हो गई। इससे करीब आधे घंटे तक अफरातफरी जैसा माहौल रहा। इस तरह के हालात तब हैं, जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से टोकन सिस्टम लागू किया गया है और जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रो. नीलम गुप्ता, प्राचार्य (राजकीय आयुर्वेद कालेज ) ने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर लोगों को टोकन सिस्टम से ही टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को आए एक युवक ने खुद का पंजीकरण होने के बाद टीका लगवाने को कहा। ड्यूटी पर मौजूद लोगों ने सूची में देखा तो उसका नाम नहीं था। इस पर युवक हाथापाई पर उतारू हो गया। स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी आए, तब जाकर पता चला कि युवक ने मंगलवार रात पंजीकरण कराया था, फिर टीकाकरण किया गया।