फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people fight for Corona Vaccination Center in Varanasi Social distancing guidelines break

सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार: वाराणसी में कोरोना टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने की हाथापाई, आधे घंटे तक अफरातफरी

Wed, 26 May 2021 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 May 2021 10:52 PM IST
सार

वाराणसी में कई कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर अव्यवस्था की मार है। मंगलवार को कुछ केंद्रों पर बिना पंजीकरण की टीकाकरण सूचना पर हंगामा हुआ था तो बुधवार को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के केंद्र पर हाथापाई तक हो गई। 

विज्ञापन
people fight for Corona Vaccination Center in Varanasi Social distancing guidelines break
चैनल गेट पर लोगों को टीका लगवाने के लिए मारामारी करनी पड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही टोकन सिस्टम बना दिया गया है लेकिन, सही तरीके से निगरानी न होने से इसका पालन भी नहीं हो पा रहा है। बुधवार को तो वाराणसी के चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के लिए लोगों को हाथापाई तक करनी पड़ी।

विज्ञापन


जहां टोकन सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त दिखा, वही सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार रही। चैनल गेट पर लोगों को टीका लगवाने के लिए मारामारी करनी पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।  राजकीय आयुर्वेद कालेज स्थित केंद्र पर करीब 12 बजे टीका लगवाने आए एक युवक ने अंदर पहुंचकर पंजीकरण होने की बात कहते हुए पहले टीका लगाने की बात कही।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सूची में नाम न होने का हवाला दिया। इस पर पहले तो कहासुनी शुरू हुई बाद में टीकाकरण केंद्र के अंदर ही हाथापाई शुरू हो गई। इससे करीब आधे घंटे तक अफरातफरी जैसा माहौल रहा। इस तरह के हालात तब हैं, जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से टोकन सिस्टम लागू किया गया है और जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

टीकाकरण केंद्र पर हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट पर हाथापाई और टीकाकरण केंद्र के लिए भीड़ उमड़ने के वायरल वीडियो में हाथापाई होते दिख रही है। साथ ही चैनल गेट पर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल अपने हाथ में आधार कार्ड और पंजीकरण कराने का स्लिप लेकर खड़े दिख रहे हैं। एक के ऊपर एक लोग खड़े रहे हैं। 
 

प्रो. नीलम गुप्ता, प्राचार्य (राजकीय आयुर्वेद कालेज )  ने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर लोगों को टोकन सिस्टम से ही टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को आए एक युवक ने खुद का पंजीकरण होने के बाद टीका लगवाने को कहा। ड्यूटी पर मौजूद लोगों ने सूची में देखा तो उसका नाम नहीं था। इस पर युवक हाथापाई पर उतारू हो गया। स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी आए, तब जाकर पता चला कि युवक ने मंगलवार रात पंजीकरण कराया था, फिर टीकाकरण किया गया। 

कोविड अस्पतालों में 1857 बेड खाली

वाराणसी  के कोविड अस्पतालों में खाली होने वाले बेड की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को यह संख्या 1800 के पार हो गई। सरकारी और निजी अस्पतालों के कुल 2434 में से 1857 बेड अब भी खाली पड़े हैं। राहत की बात यह है कि इसमें 514 आईसीयू वाले बेड है जबकि 1343 ऑक्सीजन वाले हैं। सरकारी अस्पतालों में 1033 में 699 जबकि निजी में 1401 में 1158 बेड खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed