फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People danced to tunes of Manoj Tiwari in varanasi He performed in music festival

मनोज तिवारी के सुरों पर झूमे लोग: संगीत समारोह में दी प्रस्तुति, मां शीतला का किया पूजन; बज उठे डमरू

Sun, 13 Apr 2025 03:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता धाम में भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भक्ति गीतों और डमरूओं की निनाद पर लोग झूमते नजर आए।

विज्ञापन
People danced to tunes of Manoj Tiwari in varanasi He performed in music festival
शीतला घाट पर गायन की प्रस्तुति देने मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता धाम में शास्त्रीय सुरों और कथक नृत्य से स्तुति और मातृ वंदना की गई। शनिवार को पांच दिवसीय संगीत समारोह की दूसरी निशा पर देवी भजनों ने घाट को मां शीतला की भक्ति रस में डूबो दिया। समारोह से पहले माता शीतला का भव्य शृंगार पूजन किया गया। 

विज्ञापन


देर रात एक बजे शीतला घाट पर पहुंचे भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने सुरों की त्रिवेणी बहाई। इससे पहले पंचामृत स्नान कराकर के नए वस्त्र और आभूषणों से भव्य शृंगार हुआ। महंत पं शिव प्रसाद पांडेय और पं पुरुषोत्तम पांडेय ने पूजन अर्चन किया। फिर डमरूओं की महा निनाद पर पं. अविनाश पांडे ने माता शीतला की आरती उतारी। स्थानीय कलाकारों ने शहनाई की धुन बजाते हुए चैती गाई।
विज्ञापन


बीते 20 वर्षों से इस संगीत समारोह में हाजिरी लगाने वाले नृत्य कलाकार पं रविशंकर मिश्र और डॉ. ममता टंडन ने कथक की प्रस्तुति से मां शीतला की स्तुति की। जयंती मंगला काली... जयंती मंगला काली... शिव स्तुति नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय.... के साथ ही पारंपरिक कथक तोड़ा टुकड़ा तिहाई की प्रस्तुतियां दी तो भक्त की तालियां दो मिनट तक बंद ही नहीं हो सकी। गायन और हारमोनियम पर पं भोलानाथ मिश्र, गौरव मिश्रा और राम मिश्रा ने संगत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माई के अंगिया पियरी सोहे
कलाकार रमा सिंह ने मां की ममता मां की मूरत, शीतला मैया के दरबार, मुंबई के सुनील चौबे सावला ने देवी दुवरिया जाइब... माई के अंगिया पियरी सोहे.. सुनाकर अपनी हाजिरी लगाई। बंगाल, पंजाब, हरियाणा, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों के श्रद्धालु भी गायकों के साथ खुद भी सीताराम और हर-हर महादेव कर रट लगाते रहे। 

पं. हरिराम द्विवेदी को किया नमन
कलाकारों ने बनारस के मूर्धन्य साहित्यकार पं. हरिराम द्विवेदी और जितेंद्र सिंह को याद करते हुए उनको नमन किया। तबले पर पं. बलराम मिश्रा, दीपक सिंह, सुधांशु राजपूत, ढोलक पर मोती व सनी, कीबोर्ड पर रंजन और नीरज पांडेय, पैड पर वीरेंद्र, साइड रिदम पर प्रभु नाथ और बैंजो पर शंकर ने संगत की। संगीत समारोह में केडी दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग संचालन कार्य में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed