फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People cleaning own land chased away by goons beaten up and their vehicles were broken FIR

Varanasi News: सड़क पर लाठी-डंडा लेकर उतरे दबंग, भूमि विवाद में की मारपीट, तोड़ डाले वाहन, FIR दर्ज

Sat, 24 Aug 2024 03:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 03:30 PM IST
सार

Varanasi News: मदरवां में मारपीट की सूचना पर लंका थाना की पुलिस पहुंच गई। हालात का जायजा लेते हुए लोगों को हटाया गया। साथ ही जमीन के मालिक से कागजात भी मांगे गए। कोर्ट का आदेश देख कर पुलिस ने विपक्षियों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
People cleaning own land chased away by goons beaten up and their vehicles were broken FIR
सड़क पर लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर के रहने वाले अतुल केसरी की पुश्तैनी जमीन मदरवां में है। पिछले साल कोर्ट के निर्देश पर जमीन पर कब्जा कर अपनी बाउंड्री भी करवा ली थी।

विज्ञापन


शनिवार को अतुल अपने कुछ साथियों के साथ बाउंड्री के भीतर लगे झाड़-झंकार की सफाई करने के लिए पहुंचा था। इस बीच, बगल के राजभर बस्ती की रहने वाले लोग विरोध करते हुए लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। मारपीट शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी है।
विज्ञापन




राजभर बस्ती के मारपीट करने वाले लड़कों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दिया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पीआरवी की चार गाड़ियों से पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जमीन पर कब्जा पहले से है। मालिक अतुल साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे थे, जिसको लेकर मारपीट हुई है। मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed