फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People caught three Women Chain snatchers at varanasi cantt roadways

वाराणसी कैंट रोडवेज पर चेन खींच कर भाग रही तीन महिलाओं को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा

Sun, 26 Aug 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 26 Aug 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
People caught three Women Chain snatchers  at varanasi cantt roadways

विज्ञापन
वाराणसी के  कैंट रोडवेज पर एक महिला के गले से सोने की चेन खींच कर भाग रही तीन महिलाओं को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सिगरा पुलिस ने तीनों की शिनाख्त गोरखपुर के वेलिपार थाना के भरवलिया की अंजू देवी, लक्ष्मी देवी और गुड्डी देवी के तौर पर की। तीनों से चेन बरामद कर रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसके अलावा चोरी के सामान के साथ दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ागांव थाना अंतर्गत भगतूपुर निवासी जितेंद्र सिंह पत्नी और दो बच्चों के साथ चंदौली जाने के लिए कैंट रोडवेज पर आए थे। इसी दौरान किसी ने जितेंद्र की पत्नी के गले से उनकी सोने की चेन खींची तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन


शोर शराबा पर तीन महिलाएं मौके से भागने लगीं तो उन्हें मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। जितेंद्र की तहरीर पर तीनों महिलाओं के खिलाफ सिगरा थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर, कैंट रोडवेज चौकी प्रभारी घनानंद त्रिपाठी ने शनिवार की रात दालमंडी के शाहिद हुसैन और आजमगढ़ के देवगांव थाना के सोफीपुर निवासी संदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास से चार मोबाइल, 1800 रुपया, नशीला पाउडर और महिलाओं का चार पर्स बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed