वाराणसी: बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पिता की कर दी धुनाई, फिर किया पुलिस के हवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक बार फिर से बच्चा चोर समझ कर एक शख्स की पिटाई का मामला सामने आया है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव में सोमवार की रात अपने बच्चे को लेकर जा रहे एक नशे में धुत पिता को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
आजमगढ़ जिले के अहिरौला गांव निवासी मोरंग सोनकर सोमवार को अपनी पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गया था। इस दौरान उसने वाराणसी के मिर्जापुर में शराब का सेवन कर लिया।
इसका पत्नी ने विरोध किया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति पत्नी से बच्चे को लेकर मिर्जापुर से ऑटो पकड़ भाग निकला। पत्नी ने परेशान हो इसकी शिकायत थाना विंध्याचल पुलिस को दी। फिर क्या था सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
पति अपने 3 वर्षीय बच्चे रियांश को लेकर सोमवार रात करीब 8 बजे मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर में लड़खड़ाते हुए गोद में लेकर जा रहा था। ग्रामीणों ने इस दौरान शख्स को बच्चा चोर समझ पीट दिया। इसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी। इधर पत्नी भी बच्चे को खोजते-खोजते मिर्जामुराद थाने पर आ गई।
इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि मोरंग सोनकर नशे में धुत होकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर बच्चे को लेकर विंध्याचल धाम से मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर चला आया। ग्रामीणों ने उसको बच्चा चोर समझ पीट दिया।