भजन बजाने पर नाराज होकर युवक को लात-घूसों से पीटा, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भजन बजाने से नाराज एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवक को मारपीट कर के घायल कर दिया। घटना के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।
भुड़कुडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बलभद्र गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह सुबह-शाम भजन बजाता था। उसके मकान के सामने रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ युवक उसे भजन बजाने से मना कर रहे थे। ऐसा न करने पर खामियाजा भुगतने की चेतावनी दे रहे थे। रविवार की शाम भी राघवेंद्र भजन बजा रहा था।
इसी दौरान कुछ युवक उसके घर पहुंचे और घसीटते हुए उसे घर बाहर लाए। इसके बाद उसकी लात-घूसों और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे और हमलावर युवकों को हटाया। पिटाई से राघवेंद्र घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायल राघवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि इस मामले में घायल के भाई उदयप्रताप सिंह ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मो. सरफुद्दीन, मो. चांद बाबू तथा मो. छोटू अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।