फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People attack on police team in sonebhadra

यूपीः विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर मनबढ़ों ने किया हमला, वाहन तोड़ा

Tue, 22 Jan 2019 12:02 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: shashikant misra Updated Tue, 22 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
People attack on police team in sonebhadra
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार की देर रात दो गुटों में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर ही मनबढ़ों ने हमला कर दिया। साथ ही पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की। चौकी प्रभारी की तहरीर पर सात नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सोनभद्र के रेणुकूट में रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गौतम लॉज के सामने कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पूर्व चेयरमैन के भाई राकेश सिंह, बृजेश सिंह, वर्तमान चेयरमैन के भाई विजय प्रताप सिंह, आशीष सिंह और अन्य लोग मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने पुलिस को भी गालियां दीं और चौकी प्रभारी के वाहन की हेड लाइट तोड़ दी। साथ ही जान से मारने का भी प्रयास किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया। जब अन्य थाने की फोर्स आई तो सभी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी की तहरीर पर पिपरी थाने में अनिल सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, शिवप्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, आशीष सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed