{"_id":"6abc27083f38f997dc05478f","slug":"pensioners-raise-a-rallying-cry-restore-the-old-pension-scheme-or-else-we-will-intensify-our-struggle-varanasi-news-c-20-noi1138-1562378-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पेंशनरों ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन बहाल करो... नहीं तो और दमदारी से करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पेंशनरों ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन बहाल करो... नहीं तो और दमदारी से करेंगे संघर्ष
विज्ञापन
आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन शाखा वाराणसी के सदस्यों ने मंगलवार को शास्त्री घाट पर धरना दिया। जिलेभर से जुटे 100 से अधिक पेंशनरों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
धरने के बाद संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, जिलामंत्री अशोक सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा। धरने में वक्ताओं ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल नहीं करना उनके अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार पेंशनरों को उनके अधिकारों से वंचित करेगी तो पेंशनर भी इसका जवाब देंगे। दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि सांसद और विधायक अपनी पेंशन ले रहे हैं, जबकि सेवानिवृत्त लोगों की पेंशन छीनने की कोशिश की जा रही है।
निरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि जो हमारी सुनेगा, हम उसी की सुनेंगे। श्रीकांत पांडेय ने कहा कि पेंशनरों को अपनी मांगें मजबूती से उठानी होंगी। आरोप लगाया कि सरकार पेंशन योजना को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, जिलामंत्री अशोक सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग आयोग गठित करने, अलग मूल्य सूचकांक बनाने और डीआर 50 प्रतिशत होने पर उसे मूल वेतन में मर्ज करने की मांग रखी। धरने में उमाकांत पांडेय, राजेश पांडेय, सीताराम, राम अवतार यादव, राजेश दीक्षित, सुरेश सिंह आदि शामिल रहे। संचालन अशोक सिंह ने किया। इस दौरान महिपाल सिंह, अनिल कुमार शर्मा, प्यारेलाल, रामजी पटेल, भारत भूषण चौधरी, बंसी यादव, धर्मदेव यादव, कृष्ण मुरारी सिंह, राकेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।