फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pension Sanction to sister in law on the behalf of wife at azamgarh

पत्नी के स्थान पर साली का जारी कर दिया पेंशन, दर-दर भटक रही मृत शिक्षक की पत्नी

Fri, 24 Aug 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
pension Sanction to sister in law on the behalf of wife at azamgarh
माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक शिक्षक की मौत के बाद डीआईओएस कार्यालय बलिया ने पारिवारिक पेंशन शिक्षक की पत्नी के बजाय साली को जारी कर दिया। वहीं पत्नी पेंशन के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक आजमगढ़ मंडल को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।  
विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र के सरायभारती गांव निवासी स्व. सूर्यदेव सिंह परशुराम इंटर कालेज पकवाईनार में सहायक अध्यापक थे। 2007 में वे सेवानिवृत्त हो गये और आजीवन पेंशन लिया। 11 जनवरी 2018 को उनकी मृत्यु हो गई। सूर्यदेव सिंह के मृत्यु के पश्चात पारिवारिक पेंशन के लिए उनकी पत्नी ज्ञान्ती देवी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलिया में साक्ष्यों के साथ आवेदन किया।
विज्ञापन


वहीं विभाग ने खेल करते हुए पत्नी के स्थान पर सूर्यदेव की साली बिजांती सिंह के नाम जारी कर दिया। इस बीच सूर्यदेव की पत्नी ज्ञान्ती देवी ने जब मुख्य कोषाधिकारी के यहां पति का पीपीओ नंबर लेकर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि पेंशन उसकी छोटी बहन बिजांती देवी के एसबीआई रसड़ा शाखा खाते में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद ज्ञान्ती के होश ही उड़ गये। पीड़िता ने अब उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक योगेंद्र कुमार को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी है। मामले में  मंडल आजमगढ़ के  उप शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार ने कहा कि पत्नी के स्थान पर साली को पेंशन देने का प्रकरण संज्ञान में आया है। इसकी जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और पीड़िता को पारिवारिक पेंशन का लाभ दिलाया जायेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed