{"_id":"59972e834f1c1b86558b4c34","slug":"penalty-rate-increases-after-spreading-dirt-at-babatpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! बाबतपुर एयरपोर्ट पर फैलाई गंदगी तो खाली हो जाएगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! बाबतपुर एयरपोर्ट पर फैलाई गंदगी तो खाली हो जाएगी जेब
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
babatpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,बाबतपुर सहित अन्य एयरपोर्ट पर गंदगी की तो जेब खाली हो जाएगी। गंदगी करने पर लगने वाले जुर्माने की राशि में 10 गुना तक वृद्धि की गई है। हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में जुर्माने की रकम को 10 से 25 गुना तक बढ़ा दिया है।
अब गंदगी करने या मनमानी के लिए आपको भारी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। जैसे अब तक नो पार्किंग में गाड़ी पार्क करने पर 200 रुपये का जुर्माना देना पड़ता था। इसमें 15 गुना तक वृद्धि की गई है। अब इसके लिए 3000 रुपये देना होगा।
इसी तरह एयरपोर्ट पर पान गुटखा थूकने पर 200 रुपये जुर्माना की जगह दो हजार रुपये देना होगा। वही ऑपरेशन एरिया में कचरा फेंकने पर अब तक 500 रुपये जुर्माना देना पड़ता था अब पांच हजार रुपये लगेगा।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने पर दो सौ रुपये की जगह 2000 रुपये तक फाइन देना होगा। एयरपोर्ट पर पैसेंजर ट्राली का मिस यूज करने पर 2000 रुपये देना होगा पहले यह राशि दो सौ रुपये थी। एयरपोर्ट कैंपस में कचरा फेंका तो अब 200 रुपये नही बल्कि दो हजार रुपये देना होगा।
अभी कुछ दिन पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर आए एक यात्री आमिर खान को पान थूकते हुए पकड़ा गया जिसको एयरपोर्ट निदेशक अनिल राय द्वारा दोबारा भविष्य में ऐसी गलती न करने की सलाह दी गई और बताया गया की दूसरी बार गलती की तो जुर्माना अदा करना पड़ेगा।