फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pebble faith injured Dmek

आस्था के कंकड़ से घायल हो रहा धमेख

Mon, 25 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pebble faith injured Dmek
भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ का पवित्र धमेख स्तूप आस्था के कंकड़ों से घायल हो रहा है। स्तूप पर खाता चढ़ाने की परंपरा है। कुछ स्थानीय धंधेबाज इसकी आड़ में न सिर्फ सैलानियों  से रकम ऐंठ रहे हैं बल्कि स्तूप  के अस्तित्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


   सैलानियों को झांसा दिया जाता है कि खाता स्तूप पर जितना ऊपर तक जाएगा और जितना देर तक स्तूप पर रुका रहेगा उतना ही पुण्य मिलेगा। इसके लिए खाता में कंकड़ बांध कर फेंका जाता है। इसकी एवज में सैलानियों से मोटी रकम वसूली जाती है। पहले से ही क्षरण रोग का शिकार इस स्तूप के लिए एक और बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


दुनिया भर में ख्यात धमेख स्तूप के दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न देशों से बौद्ध अनुयायी और इतिहास प्रेमी सारनाथ पहुंचते हैं। इस समय पर्यटन का पीक सीजन होने के नाते बड़ी संख्या में सैलानी सारनाथ पहुंच रहे हैं। बौद्ध मतावलंबी स्तूप पर खाता (दुपट्टे जैसा विशेष, पवित्र कपड़ा) चढ़ाते हैं। लेकिन, धंधेबाजों ने यहां भी अपनी कमाई की राह ढूंढ ली है। खाते को अधिक से अधिक ऊंचाई तक पहुंचाकर अधिकाधिक पुण्य हासिल करने का वे सैलानियों को झांसा देते हैं और उनके खाते में कंकड़ बांधकर उसे स्तूप पर फेंकते हैं। इसकी एवज में मनमानी रकम वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कंकड़ बांधकर स्तूप पर खाता फेंकने की एक तरह परंपरा सी बन गई है। कंकड़ों की इस बौछार से स्तूप को नुकसान पहुंच रहा है लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों को इसकी कोई फिक्र नहीं। इस स्तूप के संरक्षण का जिम्मा संभालने वाली एएसआई की सारनाथ सर्किल को यह तक पता नहीं कि कंकड़ फेंकने जैसी कोई गतिविधि चल भी रही है। जबकि, यह सब कुछ खुलेआम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed