फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Peacocks murder by poison making sexual enhancing drugs Varanasi police arrested

यूपी: जहर देकर तीन मोर को मार डाला, यौन शक्तिवर्धक दवाएं बनाने के चक्कर में वारदात को दिया अंजाम

Sat, 13 Mar 2021 01:04 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 13 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Peacocks murder by poison making sexual enhancing drugs Varanasi police arrested
मोर - फोटो : SELF

एक तथाकथित हकीम ने यौन शक्तिवर्धक दवाएं बनाने के चक्कर में तीन मोर को जहर देकर मार डाला। मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मुरादाबाद के भोजपुर निवासी बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू बीते छह माह से वाराणसी-चंदौली सीमा पर झोपड़ी बनाकर यौन शक्तिवर्धक दवाएं बेच रहा था।

विज्ञापन


रामनगर थाने की पुलिस शुक्रवार की शाम बंदरगाह की ओर गश्त करते हुए जा रही थी। पुलिस को देख कर एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग कर छिपने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में काफी देर तक वह पुलिस को इधर-उधर की बातें बताता रहा। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह यौन शक्तिवर्धक दवाएं बनाने के लिए मोर पकड़ने आया था। उसी ने तीनों मोर को जहर दे दिया है। 
विज्ञापन

मोर के मांस का करता है प्रयोग

बताया कि यौन शक्तिवर्धक दवा बनाने में मोर के मांस का प्रयोग होता है। बाबू की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोर बरामद किया। पुलिस आनन फानन तीनों मोर को रामनगर स्थित पशु चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य मोर ने उपचार के दौरान आधे घंटे बाद दम तोड़ दिया।

 

पुलिस की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी तीनों मोर का शव सारनाथ मोर्चरी में रखवाए। शनिवार की सुबह पशु अस्पताल के चिकित्सक पोस्टमार्टम करेंगे। इसके बाद तीनों मोर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। उधर, रामनगर थाने की पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर के आधार पर बाबू के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed