{"_id":"6680e581774d09d9b90869d9","slug":"peacock-death-by-attack-by-dog-in-bhu-campus-varanasi-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU कैंपस में कुत्ते का आतंक: राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोचकर मार डाला, होगा राजकीय संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU कैंपस में कुत्ते का आतंक: राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोचकर मार डाला, होगा राजकीय संस्कार
Sun, 30 Jun 2024 10:28 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:28 AM IST
सार
बीएचयू परिसर में कुत्ते ने मोर को नोच डाला। अस्पताल में इलाज के बाद मोर को हॉस्टल लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। राजकीय सम्मान के साथ हॉस्टल से मोर की अंतिम विदाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में मोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल छात्रावास के पास शनिवार की रात में कुत्ते ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोच डाला। इस घटना की जानकारी छात्रों को हुई तो उन्होंने हॉस्टल के प्रशासनिक संरक्षक डॉक्टर धीरेंद्र राय को सूचना दी। इसके बाद मोर को महमूरगंज स्थित एक पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। डॉक्टर धीरेंद्र राय ने बताया इलाज के बाद मोर को हॉस्टल लेकर आया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डॉ. धीरेंद्र राय ने बताया कि मोर के मरने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। रविवार सुबह सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ हॉस्टल से मोर की अंतिम विदाई की जाएगी। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि बीएचयू कैंपस में मोर ज्यादा देखने को मिलते हैं। उनकी चहलकदमी से परिसर में रौनक रहता है।
विज्ञापन