पेटीएम से जुड़ा काशी विश्वनाथ मंदिर, जेब में पैसे ना होने पर इस तरह से उठा सकते हैं लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब पेटीएम से भी भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। मंदिर को पूरी तरह से डिजिटलाइज किया जा रहा है। इसके तहत भक्तों को सारी सुविधा ऑनलाइन मिलेगी।
यहां तक कि अब किसी भक्त की जेब में पैसा न हो तो भी वह पेटीएम के जरिए मंदिर परिसर में आरती करा सकता है, पूजन सामग्री खरीद सकता है या मंगला आरती के टिकट खरीद सकता है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर में पेटीएम से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है।
इस सावन में बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को 24 घंटे दर्शन देंगे। यह निर्णय शुक्रवार की देर शाम मंदिर और पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिया गया। साथ ही इस बार काशी विश्वनाथ की झांकी दर्शन कराने और पांचवें प्रवेश द्वार से भक्तों को मंदिर से बाहर निकालने की तैयारी है। इसके लिए अधिकारियों ने अपना पूरा रूट प्लान तैयार कर लिया है।
इस समस्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सावन में भीड़ को देखते हुए 24 घंटे मंदिर के पट खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कोई भी श्रद्धालु मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश नहीं करेगा अब उसे दरवाजे के बाहर बने पात्र में ही जल डालना होगा, जो सीधे मंदिर के शिवलिंग पर गिर जाएगा। मंदिर प्रशासन का आंकड़ा है कि इस व्यवस्था से एक दिन में पांच लाख भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे।