फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients will have to put numbers on BHU's app

बीएचयू के ऐप पर मरीजों को लगाना होगा नंबर

Sat, 08 Jan 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Patients will have to put numbers on BHU's app
बीएचयू अस्पताल में दूसरी की तरह तीसरी लहर में भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी की संख्या कम कर दी गई है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि विभागों में केवल 50 मरीज हर दिन देखे जाएंगे और और पंजीकरण काउंटर पर बुकिंग नहीं होगी। मरीजों को सर सुंदरलाल अस्पताल के एप SSH IMS BHU पर ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर में भी अब पहले की तुलना में 50 प्रतिशत ही ऑपरेशन होंगे। सभी को निर्देशित किया जा चुका है। मरीजों को टेलीमेडिसिन की सेवा और सुविधाएं भी दी जाएंगी। इमरजेंसी में भी आने वाले मरीजों के इलाज संबंधी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भर्ती मरीजों को नियमानुसार 24 घंटे बाद संबंधित वार्ड में बेड की उपलब्धता के आधार पर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

लानी होगी निगेटिव रिपोर्ट
प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले मरीज के साथ केवल एक परिजन ही आ सकेंगे। संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से ओपीडी में आने वाले मरीज और उनके परिजन को अपने साथ 24 घंटे की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed