फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients should be admitted to Kovid hospitals only on the availability of oxygen

वाराणसी : ऑक्सीजन की उपलब्धता पर ही कोविड अस्पतालों में भर्ती किए जाएं मरीज

Thu, 22 Apr 2021 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Patients should be admitted to Kovid hospitals only on the availability of oxygen
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा

 कोरोना संकट से जूझ रहे वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत मुश्किल बढ़ा रही है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी निजी कोविड अस्पतालों को ये निर्देश दिए हैं कि हॉस्पिटल में जितनी ऑक्सीजन की उपलब्धता है, उसी हिसाब से अस्पतालों में मरीज को एडमिट कर उनका इलाज किया जाए। डीएम ने साफ तौर पर ये निर्देश भी जारी किए हैं कि कोविड हॉस्पिटल में जब तक पुराने मरीज डिस्चार्ज नहीं होते तब तक नए मरीजों को भर्ती न करें।

विज्ञापन

डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी जिले में हर दिन लगभग 3400 ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पूरी रात हम हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की रिफलिंग कराकर उसकी आपूर्ति कर रहे हैं। जिन अस्पतालों में कम ऑक्सीजन है, वहां प्राथमिकता के तौर पर इसकी सप्लाई की जा रही है। वाराणसी के लगभग सभी अस्पतालों में 8 से 10 घंटे का ऑक्सीजन ही रिजर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य होने पर बढ़ाएं बेड
वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने निजी अस्पतालों से ये कहा है कि अगले कुछ दिनों में जब ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाए तो उसके हिसाब से फिर अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाई जाए। वाराणसी के निजी और सरकारी हॉस्पिटलों को मिलाकर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन वाले बेड की संख्या लगभग 650 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed