फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients Health Kundli will make easy treatment in common diseases central govt program start tomorrow in varanasi by minister jitendra singh

मरीजों की बनेगी 'हेल्थ कुंडली': सामान्य बीमारियों के इलाज की राह होगी आसान, बनारस में कल शुरू होगा प्रोग्राम

Thu, 30 Dec 2021 10:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Dec 2021 10:46 PM IST
सार

टाइफेक टेली डिजिटल हेल्थ पायलट प्रोग्राम के बारे में प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी वाराणसी, गोरखपुर, मणिपुर राज्य के एक जिले में इस योजना की शुरूआत की जा रही है। 

विज्ञापन
Patients Health Kundli will make easy treatment in  common diseases central govt program start tomorrow in varanasi by minister jitendra singh
टाइफेक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब आपको सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। आप घर बैठे न केवल डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे बल्कि आपको संबंधित बीमारी के कारण, बचाव के उपाय के बारे में भी हर जानकारी मिलेगी। इसके लिए सभी मरीजों की हेल्थ कुंडली बनाई जाएगी। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में  रहने वाले लोगों के लिए इलाज की राह भी आसान होगी।

विज्ञापन


विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित टाइफेक (प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान एवं मूल्यांकन परिषद) की ओर से इसकी पहल की गई है। गुरुवार को बीएचयू में टाइफेक के एक्जीक्यूटिव  डायरेक्टर प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसका उदघाटन करेंगे। 
विज्ञापन


टाइफेक टेली डिजिटल हेल्थ पायलट प्रोग्राम के बारे में प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी वाराणसी, गोरखपुर, मणिपुर राज्य के एक जिले में इस योजना की शुरूआत की जा रही है। जहां तीनों जिलों में 20-20 हजार लोगों के हेल्थ से जुड़ा डेटा लिया जाएगा। इसमें विशेष रूप से गांव में रहने वाले महिलाओं, बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएचयू आउटरीच अकादमिक भागीदार

इन सभी लोगों का डेटा आधार से लिंक किया जाएगा। डेटा आने के बाद चिकित्सकों की टीम की ओर से इसका मूल्यांकन कर संबंधित लोगों को उनकी बीमारी से जुड़े परामर्श, इलाज की सही जानकारी मिल जाएगी।  
सुदूर क्षेत्रों में रहने वाली वंचित महिलाओं और बच्चों को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके यही इस परियोजना का उद्देश्य है। आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी और डैक मोहाली के सहयोग से इस परियोजना को संचालित किया जाएगा। इस टेली हेल्थ  कार्यक्रम में वाराणसी जिले के लिए बीएचयू आउटरीच अकादमिक भागीदार है।

इन बीमारियों के बारे में मिलेगी सही जानकारी

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना के तहत इलेक्ट्रो कार्डियोग्राफिक जांच ( हृदय रोग परीक्षण ) ,हृदय दर का  मापन ,रक्त दाब का  मापन ,रक्त ऑक्सीजेनेशन का मापन, लिपिड प्रोफाइल ,हीमोग्लोबिन और माता एवं शिशु की देखभाल (फैटल ड्रॉपलर) आदि के बारे में सही जानकारी मिलेगी।
पढ़ेंः विश्वनाथ कॉरिडोर, रिंग रोड, 'रुद्राक्ष' और हेल्थ इंफ्रा के नाम रहा यह साल, जानें कैसे आगे बढ़ा बनारस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed