फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients going to AIIMS after being referred from BHU will get priority

Varanasi News: बीएचयू से रेफर होकर एम्स जाने वाले मरीजों को मिलेगी वरीयता

Fri, 29 Nov 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patients going to AIIMS after being referred from BHU will get priority
आईएमएस बीएचयू में दो दिन के दौरे के बाद बोले एम्स निदेशक, कहा बीएचयू में सुविधाओं के साथ ही शोध भी बढ़ेंगे
विज्ञापन

आईएमएस निदेशक, डीन से मुलाकात के बाद दिल्ली हुए रवाना, कमियों को दूर करने के लिए नए सिरे से बनेगा प्लान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में दो दिन तक निरीक्षण करने के बाद एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। दूसरे दिन उन्होंने आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, डीन प्रो. अशोक कुमार के साथ चर्चा की। प्रो. श्रीनिवास ने कहा कि दो दिन का दौरा अच्छा रहा। मरीजों की सुविधाओं को लेकर थोड़ी कमियां दिखीं। साथ ही संकाय सदस्यों के ढेर सारे सुझाव भी आए हैं, उन सब पर नए सिरे से कार्ययोजना तैयार करवाकर अमल किया जाएगा। सुविधाओं पर जोर देने के साथ ही चिकित्सा विज्ञान में शोध का दायरा बढ़ेगा।
एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने जरूरत पड़ने पर बीएचयू से रेफर होकर एम्स आने वाले मरीजों को वरीयता देने की बात कही। साथ ही संकाय सदस्यों, छात्रों, पैरामेडिकल स्टाफ को एम्स के विशेषज्ञों से सीखने का मौका देने की बात कही। केंद्रीय कार्यालय में वित्त विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े लोगों से बातचीत की। बृहस्पतिवार दोपहर बातचीत में प्रो. एम श्रीनिवास ने कहा कि आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। निरीक्षण कर सुविधाओं के बारे में जानना भी इसका एक भाग है।
विज्ञापन

दो साल में एम्स जैसा दिखेगा आईएमएस बीएचयू
आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि एम्स निदेशक ने सुविधाओं को बारीकियों से परखा। सुविधाओं को बढ़ाने का सुझाव दिया है, ताकि मरीजों को दूसरी जगहों पर न जाना पड़े। आईएमएस में जो भी संसाधनों की कमी है उसे दूर करवाया जाएगा। दो साल का समय रखा गया है। इस दौरान आईएमएस बीएचयू एम्स जैसा दिखने लगेगा। आईएमएस को सीधे फंड मिले, इस दिशा में भी सकारात्मक कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेक हो जाएंगे हॉस्टल, क्लासरूम
आईएमएस के डीन प्रो. अशोक कुमार का कहना है कि संसाधन बढ़ेंगे तो रिसर्च का दायरा भी बढ़ेगा। कई आधुनिक उपकरण भी मंगवाए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल कर पहले की तुलना में और बेहतर कार्य किया जा सकेगा। मेडिकल छात्रों के लिए अच्छी व्यवस्था हो जाएगाी। क्लासरूम और हाइटेक हो जाएंगे। हॉस्टल में भी सुविधाएं बढेंगी। निश्चित तौर पर अभी कुछ संसाधनों की जरूरत है, एम्स जैसी सुविधा मिलने से संस्थान का चौतरफा विकास होगा।

छात्रों ने निदेशक को सौंपा मांग पत्र, गिनाईं कमियां
बीएचयू के छात्रों ने छात्रनेता आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में छात्रों ने प्रो. एसएन संखवार से मुलाकात कर मरीजों को होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही कमियां भी गिनाईं। आशुतोष ने कहा कि दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आधुनिक हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण कराया जाना चाहिए, जहां एक ही छत के नीचे अधिकांश बीमारियों के उपचार का लाभ मिले। इस समय मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिल पाता है। इमरजेंसी आईसीयू की भी व्यवस्था होनी चाहिए। निदेशक ने समाधान की बात भी कही। इस दौरान अनिल, अमित, श्रीयांशु, करन, शिवांश, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed