फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pati patni aur wo total 212 cases came in nine months in Varanasi women's police station

सास, ननद के अलावा 'वो' भी कम नहीं: वाराणसी के महिला थाने में नौ माह में आए 212 मामले, 191 का हुआ निस्तारण

Sun, 25 Sep 2022 11:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 11:57 PM IST
सार

महिला थाने पर सर्वाधिक मामले दहेज प्रताड़ना से जुड़े होते हैं। उसके बाद सास और ननद द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले हैं। इन सबके बीच दस फीसदी मामले ऐसे भी होते हैं, जिसमें किसी तीसरे की वजह से दंपति के बीच मधुर रिश्तों में दरार आई हो। 

विज्ञापन
pati patni aur wo total 212 cases came in nine months in Varanasi women's police station
महिला थाना बड़ागांव, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति और पत्नी के बीच तकरार और सास, बहु के बीच कलह को महिला थाना दूर कर रहा है। छोटी-छोटी बातों पर टूटते रिश्ते जहां जुड़ रहे हैं, वहीं बिखरते परिवार में फिर से खुशियां लौट रही है। जनवरी से 25 सितंबर के बीच 212 मामलों में महिला थाने की टीम ने 191 मामलों को सुलझाया है। जबकि अन्य 11 परिवार की काउंसिलिंग करते हुए उन्हें समझाया। 

विज्ञापन


बड़ागांव थाना परिसर में ही महिला थाना बनाया गया है। महिला थाने पर सर्वाधिक मामले दहेज प्रताड़ना से जुड़े होते हैं। उसके बाद सास और ननद द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले हैं। इन सबके बीच 10 फीसदी मामले ऐसे भी होते हैं, जिसमें किसी तीसरे की वजह से दंपति के बीच मधुर रिश्तों में दरार आई हो।
विज्ञापन


काउंसिलिंग की मिठास से दूर हो रही रिश्तों में आई खटास
महिला थाना प्रभारी के अनुसार दहेज प्रताड़ना से जुड़े गंभीर मामलों को छोड़कर साधारण मामलों में दोनों पक्ष के परिवारों की काउंसिलिंग की जा रही है। पति व पत्नी की काउंसिलिंग के बाद अधिकतर लोग एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिनमें शादी के बाद पति पत्नी के रिश्ते के बीच में किसी तीसरे के आ जाने पर रिश्ते में कड़वाहट आई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय गुजरने के बाद अपनी गलतियों का एहसास पति-पत्नी दोनों लोगों को होने लगता है। उसके बाद थाने पर काउंसिलिंग करने पर लोग टूट जाते हैं और अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो जाते हैं।

इस कारण मामला पहुंच जाता है कोर्ट

pati patni aur wo total 212 cases came in nine months in Varanasi women's police station
बड़ागांव महिला थाने में मौजूद पुलिसकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

महिला थाना प्रभारी अंजू यादव के अनुसार पति के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद महिला थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके पति से संपर्क पर थाने पर बुलाया जाता है। थाने पर पूरा मामला जानने के बाद पति और पत्नी दोनों को समझाया जाता है।

इस दौरान कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिसमें पति-पत्नी साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे, हालांकि काउंसिलिंग के बाद दोनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और पहले एक दूसरे के प्रति जितना गुस्सा था, काउंसिलिंग के बाद उतने ही सरल होकर एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो जाते हैं। थाना प्रभारी के अनुसार काउंसिलिंग के बाद भी कुछ पति और पत्नी साथ रहने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिर उनका मामला कोर्ट पहुंच जाता है। 
पढ़ें: पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला: युवक ने अपहरण की रची थी झूठी कहानी, ये वजह आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed