{"_id":"51f405f53dfb48220f48330ee98ee44d","slug":"pathankot-not-see-politics-through-the-prism-of-the-event-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति के चश्मे से न देखें पठानकोट की घटना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति के चश्मे से न देखें पठानकोट की घटना
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पठानकोट की घटना को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। सरकार पूरी कठोरता के साथ आतंकवाद का मुकाबला कर रही है। देश की सुरक्षा के मसले पर सरकार कड़े कदम उठाने में भी पीछे नहीं रहेगी। ऐसी घटनाओं को राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आतंकी घटना से निबटने में अकेले आरपीएफ सक्षम नहीं है।
शनिवार को प्रधानमंत्री के रवींद्रपुरी स्थित संसदीय दफ्तर पर जनशिकायतों की सुनवाई के दौरान फुर्सत के क्षणों में मीडिया से बातचीत में मनोज सिन्हा ने कहा कि पठानकोट की घटना निंदनीय है।
कहा कि यह पहला मौका है जब पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व भारत की शिकायत पर कार्रवाई करने की बात कर रहा है। यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में जैसे-जैसे सबूत मिलेंगे, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के 22 जनवरी को प्रस्तावित वाराणसी दौरे से जुड़े सवाल पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि अबकी पीएम विशिष्टजनों (विकलांगों) के लिए तोहफे लेकर आ रहे हैं। उन्हें जरूरत के मुताबिक उपकरण दिए जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब एक मंच से दस हजार से अधिक विकलांगाें को उपकरण देंगे।