फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   patang mahotsav

गुजराती समाज के उत्तरायण उत्सव में हुई पतंगबाजी

Mon, 13 Jan 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
patang mahotsav
वाराणसी। काशी गुजराती समाज की ओर से उत्तरायण संस्कृति की परंपरा को कायम रखने के लिए उत्सव मनाया। रविवार को राम घाट गंगा पार रेती पर पतंग महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें समाज की युवक व युवतियों ने एक दूसरे के खूब पतंग काटे और सौहार्द पूर्ण तरीके से मकर संक्रांति पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान समाज ने अपील किया कि चाइनीज मंझे का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। महिलाओं के बीच कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी हुई। इस दौरान मौसमी मटर चूड़ा और गाजर के हलवे का लोगों ने स्वाद चखा। यही नहीं गंगा पार समाज के लोगों ने खूब मस्ती की। समाज के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने कहा कि हर साल हम लोग उत्तरायण उत्सव मनाते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि से प्रवेश करते हैं। इस दौरान समाज के लोगों को एकजुट कर कार्यक्रम करते हैं। मंत्री दिनेश बजाज, नीरज पारिख, नीलम बेन, रूसिदा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजक विवेक पारिख, अश्विन पारिख रहे। अंत में लकी ड्रा के तहत किरीट भाई शाह, महेेंद्र शाह, जगदीश पटेल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed