फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passengers who survived hotel fire said I was coughing a lot feeling suffocated

होटल की आग से बचे यात्रियों ने कहा: मौत सामने दिख रही थी, भागने पर दम घुट रहा था, हर तरफ धुआं ही धुआं था

Wed, 06 Sep 2023 05:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 05:24 PM IST
सार

होटल हरिविलास में आग लगते ही कमरों और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के साथ ही स्टाफ के बीच पहले बाहर निकलने की होड़ सी लग गई। सब दौड़ते हुए होटल से बाहर निकले। चीख-पुकार से भगदड़ सा नजारा दिखा। 

विज्ञापन
Passengers who survived  hotel fire said I was coughing a lot feeling suffocated
हरिविलास होटल में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के श्रीनगर कॉलोनी स्थित हरिविलास होटल में मंगलवार देर रात आग लगने के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं। होटल हरिविलास में आग लगते ही कमरों और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के साथ ही स्टाफ के बीच पहले बाहर निकलने की होड़ सी लग गई। सब दौड़ते हुए होटल से बाहर निकले। चीख-पुकार से भगदड़ सा नजारा दिखा। धुएं के कारण कई लोग खांसते हुए दिखे। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।

विज्ञापन


लखनऊ से परिवार के साथ आए विवेक श्रीमाली ने बताया कि अलार्म बजते ही हम लोग होटल के कमरे से बाहर निकले। कमरों तक आग नहीं पहुंची थी। कमरे से बाहर निकलने पर खांसी बहुत आ रही थी और दम घुट रहा था। हर तरफ धुआं था। परिवार के साथ ही होटल के अन्य कमरों में ठहरे हुए लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


कार की चाबी कमरे में छूट गई थी, इसलिए आग लगने के बाद कार का शीशा तोड़कर उसे पीछे किया गया। लैपटॉप, चार्जर व कुछ रुपये होटल के कमरे में पड़े हैं। एक-एक कर आई दमकल की सात गाड़ियों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में होटल का संचालन आखिर कैसे

हरिविलास होटल श्रीनगर कॉलोनी में है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। सवाल यह उठता है कि रिहायशी इलाके में होटल के संचालन की अनुमति कैसे मिल गई? आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग होटल के नक्शा और निर्माण को लेकर चर्चा करते दिखे। लोगों का कहना था कि आमजन के हित में वीडीए, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग को रिहायशी इलाकों में संचालित ऐसे व्यावसायिक भवनों की जांच अभियान चला कर करनी चाहिए। कुछ लोगों ने कहा कि जहां होटल है, वहां एक आवास था। अब होटल बन गया है।

उमड़ा हुजूम, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल में आग देखकर स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग यही प्रार्थना कर रहे थे कि होटल के अंदर आग में कोई व्यक्ति न फंसा हुआ हो। लोगों को जब पता लगा कि होटल के स्टाफ और अन्य लोग सुरक्षित हैं तो सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, लोगों के हुजूम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed