{"_id":"6630a15bc720aa894f0aa89d","slug":"passengers-ran-on-railway-track-to-catch-pawan-express-train-in-varanasi-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत को दावत: पवन एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़े यात्री, कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन में ठसाठस भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत को दावत: पवन एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़े यात्री, कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन में ठसाठस भीड़
Tue, 30 Apr 2024 01:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:14 PM IST
सार
मुंबई से वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची पवन एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर दौड़ते रहे। ट्रेन पूरी तरह से भरी थी। बावजूद इसके यात्री उसमें चढ़ने के लिए मारामारी कर रहे थे।
विज्ञापन
पवन एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई, सूरत और अहमदाबाद से आने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ है। एसी, स्लीपर और जनरल कोच तक फुल है। सोमवार की दोपहर कैंट स्टेशन पर पहुंची पवन एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्री रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगे। प्लेटफार्म साइड भीड़ होने की वजह से अधिकतर यात्री प्लेटफार्म के दूसरे तरफ ट्रैक पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
ट्रेन जैसे ही पहुंची तो एक साथ 20 से 25 यात्री रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगा दिए। यह देख आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को एक तरफ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रेन के रुकने पर लाइन लगवाकर बोगी में बैठाया।
विज्ञापन
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर जाने वाली ट्रेन की स्लीपर बोगी में यात्री वेटिंग टिकट पर फर्श पर बैठकर करते हुए मिले। जनरल कोच में इतनी भीड़ कि यात्री जल्दी कोच के अंदर और बाहर नहीं आ सके। पानी लेने के लिए भी यात्रियों को सीट गंवाने की चिंता दिखी। अधिकतर यात्री विवशता में पानी भी नहीं ले सके।
विज्ञापन
वातानुकूलित कोच के यात्रियों का आरोप रहा कि अनाधिकृत यात्रियों की आवाजाही से परेशानी हो रही है। शौचालय के पास समूह में यात्रियों के बैठे होने की वजह से दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद आरपीएफ और जीआरपी हटा रही है लेकिन दो से चार स्टेशन पार होने के बाद फिर से वहीं यात्री काबिज हो जा रहे हैं।