{"_id":"5b72ff2d42c79245aa694395","slug":"passengers-protest-after-godan-express-stop-on-janghai-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः तीन घंटे रुकी गोदान एक्सप्रेस, स्टेशन मास्टर के केबिन में घुसकर यात्रियों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः तीन घंटे रुकी गोदान एक्सप्रेस, स्टेशन मास्टर के केबिन में घुसकर यात्रियों का हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला से छपरा जा रही 11055 गोदान एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जौनपुर के जंघई स्टेशन पर तीन घंटे तक रोक दी गई। ट्रेनों को क्रॉस कराने के चलते गोदान को रोकने से नाराज यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में घुसकर हंगामा किया। ट्रेन रवाना होने पर यात्री शांत हुए।
जंघई-जफराबाद रेलवे सेक्शन के बीच सिंगल रेल पटरी होने के कारण किसी भी ट्रेन को क्रास कराने के लिए दूसरी ट्रेन को बीच के किसी स्टेशन पर रोकना पड़ता है। जंघई स्टेशन पर मंगलवार को पहले 14202 रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी 9:45 बजे पहुंची। उसके बाद 11:56 बजे गोदान एक्सप्रेस पहुंची।
12:20 बजे इंटरसिटी को रवाना कर दिया गया लेकिन तीन घंटे तक गोदान एक्सप्रेस को रोके रखा गया। इस पर यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। कई यात्री शिकायत लेकर स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि गोदान एक्सप्रेस से पहले इंटरसिटी को छोड़ दिया गया। ट्रेन रोकने के कारण एसी भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
यात्री स्टेशन मास्टर से शिकायत पुस्तिका मांगने लगे तो स्टेशन मास्टर एसके सिंह ने यात्रियों को समझाया कि आगे गई ट्रेन के मड़ियाहूं पहुंचने पर ही गोदान छोड़ी जाएगी, क्योंकि सिंगल रूट है। तीन घंटे बाद ट्रेन रवाना होने पर यात्री शांत हुए।