फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passengers lives at risk in varansi 35 allowed on boat but 90 people ride case against two boatmen

जोखिम में यात्रियों की जान: वाराणसी में नाव पर 35 की इजाजत, 90 की सवारी, दो नाविकों के खिलाफ मुकदमा

Fri, 28 Jul 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 09:37 PM IST
सार

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जल पुलिस ने शुक्रवार नाव संचालक अभिषेक साहनी और प्रकाश साहनी के खिलाफ वाराणसी के दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Passengers lives at risk in varansi 35 allowed on boat but 90 people ride case against two boatmen
गंगा में नौकायन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जल पुलिस ने शुक्रवार नाव संचालक अभिषेक साहनी और प्रकाश साहनी के खिलाफ वाराणसी के दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जल पुलिस के मुताबिक, मणिकर्णिका घाट के संचालकों ने नाव पर 90 लोगों को बैठाकर उनकी जान जोखिम में डाल दी। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव के मुताबिक गंगा का जलस्तर बढ़ा है।

विज्ञापन


क्षमता से ज्यादा लोगों को नाव पर बैठाने पर रोक है। इसके बावजूद नाविकों ने मनमानी की और 70 की जगह 90 लोगों को बैठाकर गंगा में नाव चलाई गई। अभिषेक साहनी को मानमंदिर घाट पर पकड़ा गया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर लाइसेंस रद्द कराने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल, बड़े मोटर बोट पर क्षमता से आधी सवारी बैठाकर चलाने की इजाजत है। गंगा में सुरक्षा कारणों से नौका संचालन सुबह छह से शाम पांच बजे तक ही किया जा सकता है। इसके बाद नाव चलाने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए जल पुलिस ने गंगा में पेट्रोलिंग बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed