फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का डर : कैंट व मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर खाली कराया गया यात्री हाल, हुआ फ्यूमिगेशन

Fri, 13 Mar 2020 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Mar 2020 09:42 PM IST
सार

  • स्टेशन के पर्यटक केंद्र में विदेशी यात्रियों की जानकारी हो रही दर्ज।

विज्ञापन
Passenger hall evacuated at Cantt and Manduadih railway station, fumigation occurred
कैंट रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में किया जा रहा फ्यूमिगेशन। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के कैंट व मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोरोना से बचाव के लिए दवा का छिड़काव और फ्यूमिगेशन कराया गया। इस दौरान यात्री हाल, वातानुकूलित यात्री हाल, डोरमेट्री सहित अनेक भीड़-भाड़ वाले स्थानों और कार्यालयों में फ्यूमिगेशन किया गया। 



स्टेशन पर आने वाले विदेशी यात्रियों का पर्यटक केंद्र में रजिस्टर भी मेंटेन किया जा रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर में अचानक सफाई कर्मियों द्वारा यात्री हाल खाली कराए जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

Passenger hall evacuated at Cantt and Manduadih railway station, fumigation occurred
मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर फ्यूमिगेशन करता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि रेल कर्मियों द्वारा यात्रियों को जानकारी दी गई कि दवा छिड़काव के एक घंटे बाद यात्री हाल फिर से खोल दिया जाएगा। अन्य विभागीय कार्यालयों में देर शाम तक दवा का छिड़काव करते हुए कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। 

सर्कुलेटिंग एरिया के शौचालय पर नहीं ध्यान
कोरोना को लेकर कैंट स्टेशन पर साफ-सफाई और दवा का छिड़काव हुआ लेकिन कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के शौचालय व मूत्रालय के पास गंदगी पसरी रही। यहां कोई सफाई व्यवस्था नहीं है। अधिकारी गेस्ट हाउस से सटे शौचालय के अंदर और बाहर गंदगी है। 
Passenger hall evacuated at Cantt and Manduadih railway station, fumigation occurred
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल अस्पतालों में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड - फोटो : फेसबुक
मंडल अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड, 50 बेड का तीन वार्ड रिजर्व
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल अस्पताल लहरतारा में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड और मंडुवाडीह मंडलीय ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में 50 बेड का तीन रूम तैयार रखा गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ललित त्रिवेदी ने मंडलीय उच्चाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने को निर्देशित किया है।

डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि मंडल चिकित्सालय के पैथोलॉजी में वायरस की पहचान के लिए विशेष उपकरणों का प्रबंध भी किया गया है। वाराणसी मंडल के वाराणसी सिटी, मंडुवाडीह, प्रयागराज रामबाग, भटनी, सीवान एवं छपरा स्टेशप पर कोरोना वायरस के प्रति सचेत करने एवं रोकथाम के लिए हेल्पलाइन बूथ बनाये गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed