{"_id":"5e1b2a2e8ebc3e88195bc1e9","slug":"passenger-caught-with-a-magazine-and-eight-cartridges-at-varanasi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री से बरामद हुआ कुछ ऐसा कि फिर तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री से बरामद हुआ कुछ ऐसा कि फिर तो मच गया हड़कंप
Sun, 12 Jan 2020 07:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को स्पाइसजेट की विमान से हैदराबाद की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री के पास से एक मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किया गया। यात्री को फूलपुर पुलिस को सौंप दिया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यात्री ओमप्रकाश शर्मा मझियांव,जहानाबाद ,बिहार का रहने वाला था जो कि कोनार्कपल्ली,रंगारेड्डी, तेलंगाना में जाकर परिवार के साथ जाकर बस गया है। यात्री स्पाइसजेट की विमान एसजी 705 से हैदराबाद की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। बैगेज एक्सरे के दौरान सीआईएसएफ के द्वारा यात्री के बैग से एक मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किया गया, तो हड़कंप मच गया। तुरंत फूलपुर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
फूलपुर एसओ सनवर अली ने बताया कि यात्री के पास से बरामद किया गया मैगजीन व 8 कारतूस लाइसेंसी हैं। भूलवश लेकर चला आया था। यात्री परिवार के साथ तेलंगाना में जाकर बस गया है और इलाहाबाद में किसी काम से आया था। काम को करके काशी में दर्शन-पूजन करके वापस जा रहा था। लाइसेंसी होने के कारण यात्री को कागजी कार्रवाई कर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन