फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Partition Horrors Remembrance Day silent procession by bjp in varanasi Bhupendra Singh Chowdhary

Varanasi: विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर आज निकलेगा मौन जुलूस, आएंगे BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Mon, 14 Aug 2023 01:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर आज वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मौन जुलूस व पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसमें  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
Partition Horrors Remembrance Day silent procession by bjp in varanasi Bhupendra Singh Chowdhary
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर आज वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मौन जुलूस व पैदल मार्च निकाला जाएगा।  शाम 4:30 बजे पार्टी कार्यालय पर विभाजन विभीषिका विषय संगोष्ठी होगी। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी होंगे। साथ ही कई मंत्री और विधायक के अलावा जिले के भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि सोमवार की  शाम चार बजे भारत माता मंदिर काशी विद्यापीठ से पार्टी कार्यालय गुलाबबाग सिगरा तक मौन जुलूस व पैदल मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि बंटवारे का दर्द अब भी परेशान करता है।

विज्ञापन

देश का विभाजन कांग्रेस की देन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस की देन है। जवाहर लाल नेहरू ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक कर देश की सत्ता को स्वीकार किया। देश के बंटवारे के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय इतिहास में 14 अगस्त का दिन काला दिवस है। इस विभीषिका को भूला नहीं जा सकता है। नई पीढ़ी को इतिहास के काले अध्याय की जानकारी देना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed