Pilot Project: सोलर ट्री से रोशन होंगे बनारस के पार्क, रविदास पार्क से होगी शुरुआत
पिछले दिनों विकास प्राधिकरण में आए जनसुझावों पर अमल शुरू करते हुए निविदा की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। इसमें सबसे पहले रविदास पार्क पर सोलर ट्री के लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदलते बनारस में अब शहर के पार्कों में प्राकृतिक छटा के साथ ही सौर ऊर्जा के लैस वृक्ष भी खड़े दिखाई देंगे। सौर ऊर्जा के पैनल को टहनियों पर समेटे कृत्रिम पेड़ विकास प्राधिकरण तैयार कर पार्को में लगाएगा । इसके माध्यम से ही पूरे शहर की प्रकाश व्यवस्था को संचालित किया जाएगा। इसकी शुरुआत संत रविदास पार्क से होगी और जुलाई महीने में बनारस में पहला सोलर ट्री लग जाएगा।
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना सफल होती है तो इसे बनारस के सभी पार्को में लागू हो जाएगी। पिछले दिनों विकास प्राधिकरण में आए जनसुझावों पर अमल शुरू करते हुए निविदा की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। इसमें सबसे पहले रविदास पार्क पर सोलर ट्री के लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें पार्क के बीच में पहले एक सोलर ट्री लगाया जाएगा।
यहां सीमेंट और कंक्रीट के पेड़ की डालियों पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। यहीं पर बैटरी आदि की व्यवस्था होगी। इससे कनेक्ट कर पूरे पार्क परिसर में सोलर लाइट लगाई जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहेगा तो बनारस के दूसरे पार्को में भी रोशनी के लिए सोलर ट्री का प्रयोग अमल किया जाएगा।
करीब एक करोड़ का कराया जाएगा काम
यहां बता दें कि विकास प्राधिकरण ने शहर के विकास के लिए जनता से सुझाव मांगे थे और इसमें अच्छा सुझाव देने वालों को मंडलायुक्त ने सम्मानित भी किया था। इसमें सोलर ट्री के प्रयोग को सराहा गया और उसे बनाने के लिए अब विकास प्राधिकरण ने अपनी आगे की कार्यवाही शुरू की है।
जनता से मांगे गए सुझाव के आधार पर विकास प्राधिकरण ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। जुलाई महीने में इन प्रस्तावों पर निविदा जारी करने की योजना है। इसमें सड़क, पार्क सौंदर्यीकरण सहित अन्य परियोजनाओं को शामिल किया गया है।