फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parking for 1000 vehicles will be built in Vishwanath temple complex of BHU

सुविधा: BHU के विश्वनाथ मंदिर परिसर में 1000 वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग, शॉपिंग ब्लॉक व प्रसाद वितरण मंडप भी

Tue, 17 Sep 2024 07:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Sep 2024 07:59 AM IST
सार

BHU के विश्वनाथ मंदिर परिसर में 1000 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। परिसर में शॉपिंग ब्लॉक और प्रसाद वितरण मंडप के साथ व्याख्यान कक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर तैयार किया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग एस्टीमेट बनाने में जुटा है। 

विज्ञापन
Parking for 1000 vehicles will be built in Vishwanath temple complex of BHU
विश्वनाथ मंदिर बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सबसे ऊंचे शिखर वाले विश्वनाथ मंदिर परिसर का नजारा जल्द ही बदला-बदला नजर आएगा। मंदिर के हेरिटेज से छेड़छाड़ किए बिना समूचे परिसर का पुनरुद्धार कर इसे आधुनिक और ज्यादा तीर्थयात्रियों के आगमन के लिहाज से उपयोगी बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन यहां 1000 वाहनों के लिए पार्किंग, शॉपिंग ब्लॉक और प्रसाद वितरण स्थल समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराने जा रहा है। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) निर्माण कार्य का एस्टीमेट तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन


बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में दूरदराज के तीर्थयात्री दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। छात्र-छात्राओं का आवागमन भी हमेशा बना रहता है। वर्तमान में विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


मंदिर के सामने सड़क के किनारे ही वाहन खड़े किए जाते हैं। अब पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही मंदिर परिसर के 73087 वर्गमीटर एरिया को रिनोवेट किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्रस्ताव में लगभग 20 वर्ग मीटर का कार्यालय, 25 वर्गमीटर का सीसीटीवी सिक्योरिटी रूम, 34 वर्ग मीटर में प्रसाद वितरण एरिया, 112 और 225 वर्ग मीटर में दो शू रैक स्थल, छह पेयजल स्थान, बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा टॉयलेट ब्लॉक, फूड कोर्ट, दो शॉपिंग ब्लॉक, स्नान मंडप, व्याख्यान कक्ष, स्मारिका दुकान और आर्ट गैलरी भी बनाई जाएगी। शॉपिंग ब्लॉक में लोग खरीदारी कर सकते हैं।

दो चरण में तैयार होगी पार्किंग
लगभग 1000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था दो चरण में तैयार होगी। पहले चरण में 16 बस, 55 कार, 74 ऑटो और ई-रिक्शा, 735 टू व्हीलर के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। दूसरे चरण में 28 बस और 55 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

अधिकारी बोले
मंदिर परिसर के कार्य के लिए डीपीआर दी गई है। सीपीडब्ल्यूडी इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। वहां से स्थिति स्पष्ट होने के बाद काम शुरू होगा। -प्रो. एएस रघुवंशी, समन्वयक, बीएचयू विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed