{"_id":"5faee2388ebc3e9bd0126a11","slug":"parking-city-news-vns558237349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनियाबाग में पार्किंग के साथ ही बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनियाबाग में पार्किंग के साथ ही बनेगा पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्मार्ट सिटी के तहत बेनियाबाग में बड़ी पार्किंग का काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका शिलान्यास 9 नवंबर को हुआ था। इसके बाद काम तेज हो गया है। दिसंबर 2021 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य है। इसके बनने से जाम से निजात मिलेगी। पार्किंग में ढाई हजार से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके अलावा पार्क भी होगा।
गोदौलिया की ओर जाने वाले लोगों को चेतगंज से ही जाम से जूझना पड़ता है। गोदौलिया से 500 मीटर पहले बेनियाबाग पार्क में पार्किंग की सुविधा मिलने से लोग अपनी गाड़ियों को यहां पार्क कर सकेंगे और गोदौलिया, नई सड़क, विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेघ आदि स्थानों पर आसानी से आ जा सकेंगे।
स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने बताया कि पार्किंग में झूले, फव्वारे, लाइटिंग, बेंच की सुविधा दी जाएगी। 90.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रही पार्किंग के लिए पाइलिंग का काम जारी है। पार्क को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। गोदौलिया, टाउन हॉल में भी पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। सर्किट हाउस में भी राजकीय निर्माण निगम की ओर से पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।