वाराणसी के नौ छात्र-छात्राओं से पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पर चर्चा, आज शाम सात बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। वाराणसी जिले से नौ छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों का भी चयन किया गया है। शाम 7 बजे ऑनलाइन आयोजन से सभी को जोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करते हैं। इस साल कोविड की वजह से ऑनलाइन मोड पर ही सभी से बात करेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि टीवी चैनल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका प्रसारण भी किया जाएगा। प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर छात्रों को कार्यक्रम से जोड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल से तीन और मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल के एक अभिभावक का भी चयन किया गया है। कार्यक्रम को कितने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों ने देखा, किस माध्यम से प्रसारण हुआ, इसकी सूचना भी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से मांगी गई है।
इन छात्रों का हुआ चयन
- डालिम्स: सारिका कुमारी
- केंद्रीय विद्यालय: रितु यादव
- केवी 39 जीटीसी: शिवानी, रोशनी गिरी
- केवी बीएचयू: डॉली राजभर
- केवी नबंर 4 संगठन: प्रियांशु यादव
- मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल: हर्ष राज तिवारी, खुशबू अरोरा, सृष्टि चौरसिया।