{"_id":"645648edf3a2c6b96208e74a","slug":"parents-give-rites-to-daughters-with-mobile-and-car-varanasi-news-c-20-vns1013-190726-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल और कार के साथ बेटियों को संस्कार भी दें अभिभावक: जितेंद्रानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल और कार के साथ बेटियों को संस्कार भी दें अभिभावक: जितेंद्रानंद
विज्ञापन
मोबाइल और कार के साथ बेटियों को संस्कार दें अभिभावक: जितेंद्रानंद
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने की अभिभावकों से अपील
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अभिवावकों को अपनी बेटे और बेटियों को 5जी मोबाइल, कार देने के साथ सनातन धर्म का संस्कार भी देना चाहिए। धर्म छुपाकर बरगलाने के मामले में जितनी गलती लड़कियों की होती है, उतनी ही गलती उनके अभिवावकों की भी है। वह अपने बच्चो को संस्कार नहीं दे पाते हैं।
स्वामी जितेंद्रानंद शनिवार को सिद्धगिरी बाग स्थित ब्रह्मर्षि निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में किसी अनजान बालिका और बेटी को छूना पाप होता है, लेकिन फिटनेस सेंटर व जिम में इसकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी में दिखाई गई कहानी को सही बताया। साथ ही कहा कि केरल में कैसे लड़कियों को फंसाकर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल किया जाता है, इसका प्रमाण इस फिल्म से मिलता है। सभी सनातनी को फिल्म देखकर सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में जनजागरण कर सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पक्ष में वातावरण बनाना है। यदि ऐसा नहीं होगा तो हर राज्य में एक टूल किट तैयार हो जाएगा, जो देश की एकता और अखंडता के लिए सही नहीं है।