फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parag will launch special milk for tea

पराग लांच करेगा चाय के लिए विशेष दूध

Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Parag will launch special milk for tea
पराग डेयरी जल्द ही चाय विक्रेताओं के लिए दूध के एक नए उत्पाद को लांच करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले के एक हजार से अधिक चाय विक्रेताओं की सूचि भी तैयार की गई।
विज्ञापन

एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) की ओर से संचालित पराग डेयरी के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम के अनुकूल होने से दूध का उत्पादन 18 से 20 हजार लीटर प्रतिदिन के करीब हो गया है जो पहले गर्मी के कारण घटकर 10 से 12 हजार लीटर प्रतिदिन था। दूध की खपत के लिए पराग के कई उत्पाद बाजार में पहले से है। इसी क्रम में एक और नए उत्पाद को लांच करने तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। टी स्पेशल के नाम से नए उत्पाद को पहले प्रायोगिक तौर बनारस के एक हजार से अधिक चाय विक्रेताओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इसे मांग अनुसार अन्य जिलों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
पराग डेयरी से सहकारी समिति के माध्यम से करीब 250 समितियों के दो से तीन हजार करीब किसानों को नए उत्पाद के लांच होने से लाभ मिलेगा। जबकि टी स्पेशल उत्पाद चाय के दुकानदारों को अच्छी गुणवत्ता के दूध मिलेंगे। जिसका प्रयोग अन्य दूध के मुकाबले खास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराग के पहले से दूध, दही, छाछ, खीर, पेड़ा, लड्डू, घी सहित कई उत्पाद बाजार में है। दूध का उत्पादन बढ़ा है तो नए उत्पादों के लांच करने की योजना है।
- सुनील सिन्हा, प्रबंध निदेशक, एनडीडीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed