फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Para Shooting World Cup 2022 varanasi daughter Sumedha pathak wins silver medal sitting on wheelchair

Para Shooting World Cup: काशी की बेटी ने फ्रांस में लहराया परचम, पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

Sun, 12 Jun 2022 06:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 06:08 PM IST
सार

काशी की बेटी और पैरा शूटर सुमेधा पाठक ने पैरा निशानेबाजी विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। 

विज्ञापन
Para Shooting World Cup 2022 varanasi daughter Sumedha pathak wins silver medal  sitting on wheelchair
व्हीलचेयर पर काशी की बेटी सुमेधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की बेटी और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुमेधा पाठक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुमेधा ने फ्रांस में आयोजित पैरा वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता है। फ्रांस के चेटियारो में आयोजित पैरा निशानेबाजी विश्व कप में उन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीता। काशी की सुमेधा ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिललिसा जारी रखते हुए रजत पदक पर निशाना साधा। वर्ल्ड कप में यह उनका पहला पदक है। 

विज्ञापन


काशी की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुमेधा पाठक ने पैरा निशानेबाजी विश्व कप में शुरू से ही अपने प्रतिद्वंद्वी को जबर्दस्त टक्कर दी। आखिरकार उन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीत लिया। दोनों पैरों से दिव्यांग सुमेधा पाठक ने यह पुरस्कार 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में हासिल किया है।
विज्ञापन


सुमेधा के साथ एमपी की रुबीना फ्रांसिस व निशा के साथ थाईलैंड की टीम को हराकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। फाइनल में भारतीय टीम की टक्कर चीन व थाईलैंड से थी। इससे पहले क्वालीफायिंग राउंड में रुबीना, निशा व सुमेधा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही टीम निर्णायक दौर में पहुंची। जहां उनका मुकाबला चीन के खिलाड़ियों से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसान नहीं था विश्व कप तक का सफर

फ्रांस से अमर उजाला से फोन पर बातचीत में सुमेधा ने रजत हासिल करने का श्रेय अपने कोच, गुरुजन, पिता को दिया। बताया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही विश्व कप की तैयारियों में जुट गईं थीं। काशी की बेटी का फ्रांस में पदक जीतने के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल है।

पदक के साथ सुमेधा 14 जून की शाम को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दुर्गाकुंड के ब्रह्मानंद कॉलोनी निवासी सुमेधा पाठक ने बताया कि शूटिंग की तरफ उनका रुझान 2018 में हुआ। पिता बृजेश चंद पाठक ने पढ़ाई के साथ खेल की ओर रुख करने का सुझाव दिया। इसके बाद सुमेधा ने अपनी लगन की बदौलत 2018 में प्री सेट में गोल्ड हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed