{"_id":"600e6b1c8ebc3e33f610935f","slug":"panchayat-elections-jailayam-popular-names-will-be-changed-to-jail-kuntu-and-akhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: बदली जाएगी जरायम जगत के चर्चित नामों की जेल, कुंटू और अखंड का नाम आने से शासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: बदली जाएगी जरायम जगत के चर्चित नामों की जेल, कुंटू और अखंड का नाम आने से शासन सतर्क
Mon, 25 Jan 2021 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
अपराध करने के बाद अपने जिले वाराणसी की जेल में कैद जरायम जगत के चर्चित नामों को जल्द ही दूसरे जिलों की जेल में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि सलाखों के पीछे से यह चर्चित नाम अपने रसूख की बदौलत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को किसी तरह से भी प्रभावित न कर सकें। इसके लिए प्रत्येक जिले की जेल में कैद चर्चित नामों की सूची तलब की गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में बीती छह जनवरी को मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में आजमगढ़ जेल में कैद कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों का नाम सामने आया। वारदात की वजह आगामी पंचायत चुनाव की रंजिश और जरायम जगत के साथ ठेके-पट्टों में वर्चस्व की लड़ाई बताई गई।
विज्ञापन
इसके बाद कुंटू और अखंड पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही दोनों को उनके जिले से सैकड़ों किलोमीटर दूर जेल में शिफ्ट करने का आदेश शासन स्तर से हुआ। कुंटू और अखंड जैसे ही कई ऐसे चर्चित नाम हैं जो बनारस, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, भदोही और मिर्जापुर की जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
यह चर्चित नाम आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। शासन स्तर से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ऐसे सभी चर्चित नामों को सूचीबद्ध कर जल्द ही उन्हें पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जेलों में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।