फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   panchayat chunav

राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी आयोग के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 12 Apr 2021 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टियों की ओर से प्रत्याशी उतारे गए हैं। लेकिन यह सभी प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर नहीं बल्कि चुनाव आयोग की ओर से जारी सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे। आयोग की ओर से इन्हें सिंबल दिया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग ने सभी पदों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न जारी किए हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए 53, प्रधान के लिए 57, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 36, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रत्याशी भी आयोग की ओर से जारी चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ेंगे। पंचायत चुनाव में पार्टियों के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा जाता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 53 चुनाव चिह्न
आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइप राइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकश, तराजू, ताला, चाभी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लाउडस्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, कलश आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा प्रधान के लिए चुनाव चिह्न
अनाज ओसाता किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबाल, फूल और घास, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा आदि।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 36 चुनाव चिह्न
अनार, आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईंट, कढ़ाई, कांच का गिलास, कुआं, केला का पेड़, गिल्ली डंडा, गेंद और हाकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोंसला, जीप, टॉर्च, टेबल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल, नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, रेल का इंजन, लड़का, लड़की आदि।
सबसे कम ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव चिह्न
आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन, ब्रश, ब्लैक बोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed