फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchagrahi Yoga is being made after nine years on Ramnavmi 

रामनवमी पर नौ साल बाद बन रहा पंचग्रही योग, कर्क राशि में स्वगृही चंद्रमा बना रहा पर्व को मंगलकारी

Sun, 11 Apr 2021 02:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Panchagrahi Yoga is being made after nine years on Ramnavmi 
रामनवमी - फोटो : Twitter

रामनवमी पर ग्रह नक्षत्रों का शुभदायी संयोग बन रहा है। नौ साल के बाद पंचग्रही योग पर्व की शुभता को बढ़ाने के साथ ही मानव जीवन को सुखमय बनाएगा। कर्क राशि में चंद्रमा के स्वगृही होने से रामनवमी का पर्व मंगलकारी होगा।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि रामनवमी 21 अप्रैल को शाम सात बजे तक रहेगी। अश्लेषा नक्षत्र रात 3:15 बजे तक और भगवान राम के जन्म के समय शूल योग रहेगा। साथ ही लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि और दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक की युति बनेगी।
विज्ञापन


इस बार यह संयोग सुबह 11:05 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। यह संयोग इस पर्व की शुभता में कई गुना वृद्धि करेगा। इससे पहले ऐसी ग्रहीय स्थिति 2013 में बनी थी। राम नवमी पर यह शुभ संयोग मानव जीवन को अधिक सुखमय बनाएगा। इस बार रामनवमी के दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed