{"_id":"6242152a86511378dc4dbc29","slug":"painting-ranjan-art-in-high-school-geography-subject-examination-in-inter-varanasi-news-vns6454503177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में चित्रकला-रंजन कला, इंटर में भूगोल विषय की हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में चित्रकला-रंजन कला, इंटर में भूगोल विषय की हुई परीक्षा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में हाईस्कूल में चित्रकला, रंजनकला की परीक्षा हुई, जबकि इंटर में भूगोल विषय के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चित्रकला में परीक्षार्थियों ने कूची के प्रयोग से पेपर में पूछे गए सवाल के जवाब में चित्र बनाएं। इन दो विषयाें में तीन हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता के लिहाज से सीसी कैमरे लगाए जाने के साथ ही केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केंद्राध्यक्षों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर दूसरी पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर विषय के साथ ही इंटर में व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार की परीक्षा कराई गई। पहली पाली में चित्रकला, रंजनकला में पंजीकृत 39018 में 3001 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि भूगोल में 6535 में 449 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में कंप्यूटर विषय में 62 और व्यवसाय अध्ययन और व्यापारिक संगठन में 644 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बेपटरी हुआ उपस्थिति मानीटरिंग सिस्टम
केंद्रों पर परीक्षा ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति की जानकारी परिषद को मिलती रहे, इसके लिए ऑनलाइन उपस्थिति पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था है लेकिन ऐसा नियमित नहीं हो पा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि रविवार तक 42 केंद्रों की ओर से उपस्थित नहीं भेजी गई थी। इसके बाद केंद्राध्यक्षों को सख्त निर्देश भी दिया गया। सोमवार को पहली और दूसरी दोनों पाली में परीक्षा खत्म होने के बाद उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज कराई गई। बताया कि पहली पाली में सुबह 8 से 10 बजे और दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक ही पोर्टल पर उपस्थिति अपलोड करनी है।
विज्ञापन
राजकीय क्वींस कॉलेज पहुंचा कॉपी-पेपर
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में सोमवार को परीक्षा की कापियों के साथ ही तीसरे चरण में पेपर भी पहुंच गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मुद्रालय से कापियां पहुंचने के बाद अब जरूरत के हिसाब से केंद्रों को भिजवाई जाएंगी। इसके साथ ही पेपर भी पहुंचा दिए गए।