{"_id":"60b7a26f8ebc3e6ebb1a8521","slug":"painter-died-by-high-tension-wire-electric-current-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मकान में काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया पेंटर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मकान में काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया पेंटर, मौके पर मौत
Wed, 02 Jun 2021 08:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:53 PM IST
सार
बिहार का रहने वाला शख्स वाराणसी में रहकर पेंटिंग का काम करता है। मंगलवार को वह एक मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था, जहां से बिजली का हाईटेंशन का तार गुजर रहा था। जिसकी चपेट में वह आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर गांव में मकान में पेंटिंग का कार्य करते समय एक पेंटर बिजली की तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास जिले के पतारी गांव के रहने वाले रामप्यारे(45) अवलेशपुर गांव के एक में पेंटिंग का काम कर रहे थे, इसी बीच वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अखरी अमित यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लंका के रहने वाले विनय पांडेय ने अवलेशपुर में दो मंजिला मकान बनवाए है। एक तरफ हाईटेंशन का तार गुजर रहा है, उस तरफ निर्माण नहीं कराया गया है। बुधवार की दोपहर में पेंटिंग का काम कर रहे रामप्यारे उधर गए और ध्यान नहीं दिया, जिससे अचानक तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। मृतक बनारस मे किराए पर रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था, जबकि परिवार बिहार में रहता है। पुलिस ने घटना की सूचना घर वालों को दे दी है।
विज्ञापन