फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paid porter facility started at varanasi airport passengers will get facility for fixed fee

वाराणसी: एयरपोर्ट पर शुरू हुई पेड पोर्टर की सुविधा, तय शुल्क में यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Wed, 09 Feb 2022 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में एक और इजाफा हुआ है।  पेड पोर्टर सेवा की शुरुआत हो गई है। अब यात्रियों को अपने सामान को लाने और ले जाने के लिए आसानी से पोर्टर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Paid porter facility started at varanasi airport passengers will get facility for fixed fee
वाराणसी एयरपोर्ट पर शुरू हुई पेड पोर्टर की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में एक और इजाफा हुआ है। एयरपोर्ट पर मिट एंड ग्रेट पेड पोर्टर सर्विस की शुरुआत हो गई है। इसका शुभारंभ एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने मंगलवार को फीता काटकर किया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में प्रस्थान गेट के बाहर और आगमन क्षेत्र में पेड पोर्टर के काउंटर सर्विस की सुविधा दी गई है, जहां से इसका लाभ लिया जा सकता है। पेड पोर्टर सर्विस चालू हो जाने से यात्रियों को अपने सामान को लाने और ले जाने के लिए आसानी से पोर्टर मिल सकते हैं। वृद्ध और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर भी इन काउंटर से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


साथ ही नवजात शिशुओं के लिए भी बच्चा गाड़ी उपलब्ध हो सकेगी। इन सुविधाओं के साथ ही यात्रियों को होटल बुकिंग, टैक्सी बुकिंग, फ्लाइट टिकट बुकिंग व अन्य सहायता भी पोर्टर के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को शुल्क का करना होगा भुगतान

पोर्टर काउंटर से सुविधाओं के लिए यात्रियों को 50 से 200 रुपयों तक का भुगतान करना होगा। इन्हीं निर्धारित शुल्कों के आधार पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचने से पूर्व ही 9219527779 पर कॉल कर एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले सुविधा के लिए बुकिंग करा सकेंगे।

एयरपोर्ट पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के यूनियन कार्यालय में मंगलवार को रामचरित मानस (सुंदर कांड) पाठ का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट निदेश अर्यमा सान्याल और यूनियन लीडर सुभाष तिवारी ने रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया। इस मौके पर शक्ति त्रिपाठी, रंजीत वर्मा, समरजीत सिंह, पीके मिश्रा, शिवनाथ, जेपी दुबे, शंभूनाथ, सतीश शुक्ला, रामानंद, मनोज, श्यामा पाल, सर्वेश कुमार, लल्लन चौधरी, शिव शंकर शर्मा, जयदेव मुकेश और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed