फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padma Shri MahaMhopadhyay Bhagirath Prasad Tripathi is also giving initiation to disciples online in lockdown

लॉकडाउन में पद्मश्री महामहोपाध्याय से शिष्यों की जगह पोते-पोतियां ले रहे संस्कृत की दीक्षा

Sat, 18 Apr 2020 10:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Apr 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri MahaMhopadhyay Bhagirath Prasad Tripathi is also giving initiation to disciples online in lockdown
पद्मश्री महामहोपाध्याय भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी बच्चों के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन में पद्मश्री महामहोपाध्याय भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी वागीश शास्त्री(86) की वाग्योग चेतना पीठ पर भी सन्नाटा है। उनकी दिनचर्या भी आम दिनों के अनुसार बदल गई है। अब शिष्यों को मिलने वाला सारा समय घर के बच्चों को ही मिल रहा है। घर पर ही पोते और पोतियां संस्कृत का ज्ञान रोजाना हासिल कर रहे हैं। हालांकि शिष्यों को भी वह ऑनलाइन तंत्र दीक्षा नियमित प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन


तंत्र और संस्कृत के विद्वान आचार्य वागीश शास्त्री की सुबह पांच बजे शुरू हो जाती है। आठ बजे तक पूजन-साधना के बाद रामायण सीरियल देखना तो नियमित दिनचर्या बन चुका है। इसके बाद बारी आती है देश और विदेश में बैठे शिष्यों की।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रश्नों और शंकाओं का समाधान करने के बाद थोड़ा विश्राम और फिर पोते-पोतियों के साथ मनोरंजन। खेल-खेल में ही उनकी संस्कृत की शिक्षा भी चल रही है। कोई शिवतांडव के स्त्रोत को सीख रहा है तो कोई संस्कृत के गूढ़ श्लोकों को स्मरण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को रोजाना शाम को छह से 7 बजे तक नीतिवचन और संस्कृत का पाठ कराना तो जैसे दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। वितानिका, वेदश्री, सुमित, राहुल, विद्महे शास्त्री, संगीता और आंचल रोजाना इसमें हैंडवाश और सैनिटाइजेशन के बाद शामिल होते हैं। इसके अलावा उनके लेखन के लिए भी पर्याप्त समय मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed