फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padma shree biraha singer heera lal yadav tribute by CM yogi adityanath in varanasi

सीएम योगी ने पद्मश्री हीरालाल यादव को दी श्रद्धांजलि, बिरहा सम्राट की प्रतिमा लगवाने का दिया आश्वासन

Tue, 14 May 2019 10:32 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 14 May 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Padma shree biraha singer heera lal yadav tribute by CM yogi adityanath in varanasi
हीरालाल यादव को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

पद्मश्री और बिरहा सम्राट कहे जाने वाले हीरा लाल यादव के निधन पर पूरा देश आहत है। एक तरफ जहां बीते रविवार को हीरा लाल यादव के निधन पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर के शोक संवेदना व्यक्त की, वहीं मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बिरहा सम्राट के परिवार का दुख बांटने उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 9:10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हीरा लाल यादव के आवास पर पहुंचे। वहां सीएम योगी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान परिजनों को ढांढस बताते हुए सीएम योगी ने उनके दुख की घड़ी में साथ देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरा लाल यादव के निधन से अपूर्ण क्षति हुई है।
विज्ञापन


जिसको कभी भी  पूरा नहीं किया जा सकता है। हीरा लाल यादव के जाने की कमी ना केवल समाज को बल्कि लोकगीत और कला क्षेत्र से जुड़े हर लोग को महसूस हो रही है। इस दौरान परिजनों ने  हीरा लाल यादव की प्रतिमा लगाने और मकबूल आलम रोड का नाम बदलकर हीरा लाल यादव मार्ग करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Padma shree biraha singer heera lal yadav tribute by CM yogi adityanath in varanasi
परिजनों से बातचीत करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

इस पर मुख्यमंत्री ने हीरा लाल यादव के प्रतिमा लगाने और मकबूल आलम रोड का नाम हीरा लाल यादव मार्ग रखने का आश्वासन दिया। हीरा लाल यादव के आवास पर मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक रुके और 9.25 बजे वहां से रवाना हो गए। हीरालाल यादव के पुत्र बचाऊ लाल यादव ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री ने जो भी आश्वासन दिया है, उसे पूरा करेंगे और वही उनके पिता की असली श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed