फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PAC deployed in Bajardiha, increased surveillance of suspects

बजरडीहा में पीएसी तैनात, संदिग्धों की बढ़ी निगरानी

Sun, 12 Jun 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
PAC deployed in Bajardiha, increased surveillance of suspects
वाराणसी। प्रयागराज सहित अन्य शहरों में बवाल की हुई घटनाओं को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार पैदल गश्त करते हुए लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपील कर रही है। इसके साथ ही धर्म गुरुओं, प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों से पुलिस संवाद कर रही है। बजरडीहा, रेवड़ी तालाब आदि इलाकों में विशेष चौकसी है। शनिवार को भी बजरडीहा सहित अन्य इलाकों में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बजरडीहा की सुरक्षा व्यवस्था को सात भागों में बांटकर पीएसी, सिविल पुलिस व महिला आरक्षी तैनात किया गया है। डेढ़ सेक्शन पीएसी, 10 उपनिरीक्षक, दो निरीक्षक और 56 पुलिसकर्मियों, 12 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस ने कैंप करना शुरू कर दिया है। बरजडीहा, रेवड़ी तालाब और शिवाला पर एक-एक टुकड़ी पीएसी और पुलिस तैनात है। संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों और संगठनों पर निगरानी रखी जा रही है। क्राइम ब्रांच और एलआईयू की टीमें भी सक्रिय हैं। उधर, पीलीकोठी, आदमपुर, जैतपुरा, हनुमान फाटक, सरैया, पुरानापुल, कोनिया, कज्जाकपुरा, दालमंडी, हड़हा सराय और बेनिया, नई सड़क की ओर भी पुलिस टीमें भ्रमण करते हुए लोगों से शांति की अपील की। पुलिस आयुक्त के अनुसार किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया की टीम इसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed