फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen plant installed, technician not deployed

ऑक्सीजन प्लांट तो लग गया, टेक्नीशियन की तैनाती नहीं

Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant installed, technician not deployed
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की अगले महीने से आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो कोविड अस्पताल बने हैं, ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा चुके हैं। चिकित्सकों, कर्मचारियों की तैनाती का भी दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे परे है। अगर ऑक्सीजन प्लांट की बात करें तो अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे प्लांट को चलाने के लिए कई जगहों पर स्थायी रूप से टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिले में इस समय कुल 23 जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इसकी क्षमता करीब 13 हजार लीटर प्रति मिनट है, इसके माध्यम से करीब 1700 बेड को 24 घंटे ऑक्सीजन मिल सकती है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में जो हकीकत सामने आई, वो बेहद चौंकाने वाली रही। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन पाइप लाइन बेड तक मिली। ट्रांसफार्मर भी लग गया है, लेकिन संचालन के लिए स्थायी कर्मचारी न होने की वजह से जैसे-तैसे स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

केस 1 : सीएचसी मिसिरपुर
सीएचसी मिसिरपुर में 30 बेड है और यहां ऑक्सीजन प्लांट लगा है। बेड तक ऑक्सीजन पाइप लाइन भी लग गई है, लेकिन प्लांट संचालन के लिए टेक्नीशियन नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह के मुताबिक, टेक्नीशियन न होने की वजह से स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 :
सीएचसी चोलापुर में 60 में से 30 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है। यहां प्लांट लगकर तैयार है। इसका ट्रायल भी हो चुका है। हकीकत यह है कि प्लांट संचालन के लिए टेक्नीशियन नहीं है। इस वजह से जरूरत पड़ने पर समस्या खड़ी हो सकती है।

अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही उसका ट्रायल भी पूरा हो चुका है। जरूरत के हिसाब से स्थायी टेक्नीशियन की तैनाती की प्रक्रिया भी चल रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर प्लांट चलवाया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने पाएगी। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed